inh24छत्तीसगढ़

इन सात बातों पर पीएम मोदी ने देशवासियों से माँगा साथ, जानिए क्या कहा पीएम मोदी ने

पीएम नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोगों और राज्यों के सुझाव पर 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया है। अनुशासन के साथ हमें इसका पालन करना होगा। अगले एक सप्ताह तक कोरोना के खिलाफ कठोरता बढ़ायी जाएगी। 20 अप्रैल तक हर कस्बे, थाने और राज्य को बारीकी से परखा जाएगा।

इन सात बातों में मोदी ने मांगा लोगों का साथ

  1. बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना है जो कि बीमार हैं।
  2. लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा का पालन करें।
  3. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के निर्देशों का पालन करें।
  4. कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए आरोग्य सेतू मोबाइल जरूर डाउनलोड करें।
  5. जितना हो सके उतने गरीब परिवारों की देखभाल करें।
  6. अपने व्यवसाय में काम करने वाले लोगों के प्रति संवेदना रखें।
  7. देश के कोराना योद्धा डॉक्टर, नर्स, पुलिस सभी का सम्मान करें।

मोदी ने की राज्य सरकारों की प्रशंसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि हर संभव प्रयास कर कोरोना को संभालने का प्रयास किया है। इसके बावजूद कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। विश्वभर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सरकारों को सतर्क कर दिया है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई कैसे आगे बढ़े, हम कैसे विजयी बनें, नुकसान कम से कम कैसे हों, दिक्कत कैसे कम करें इन बातों को लेकर राज्यों के साथ राज्यों के साथ चर्चाएं की हैं।

Related Articles

Back to top button