Corona virus की टेंशन को खत्म कर सकते हैं ये योगासन
कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के बढ़ते मामलों ने पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ा दी है. भारत के सभी हिस्सों को लॉकडाउन कर दिया गया है. यह संक्रमण का फैलाव न हो इसके लिए डॉक्टर्स सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए कह रहे हैं. वहीं, लॉकडाउन के कारण दिन के 24 घंटें घर में बिताने और कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लोगों में तनाव का स्तर बढ़ रहा है.
खासकर सोशल मीडिया (Social media) पर फैल रही अफवाहों ने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है. ऐसे भय वाले माहौल में सबसे ज्यादा जरूरी है तनाव के स्तर को कम किया जाए. घर की चार दीवारों में तनाव को कम करने का सबसे बेस्ट तरीका है योग (Yoga). योग के कुछ आसन ऐसे हैं जिनका अभ्यास करने से तनाव (Stress) का स्तर कम हो सकता है. आइए जानते हैं योग के आसन के बारे में.
गरुड़ासन (Eagle pose)
दिमाग को एक जगह क्रेंदित करने और तनाव को कम करने का सबसे आसान तरीका है गरुड़ासन का अभ्यास करना. अन्य शब्दों में गरुड़ासन को ईगल पोज (Eagle pose) कहा जाता है. जो लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं उन लोगों के लिए यह योग आसन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. इसका अभ्यास करने से कूल्हों और कंधों में जकड़न खत्म हो सकती है. नियमित तौर पर इसका अभ्यास करने से दिमाग को शांति मिलती है.
बद्ध कोणासन
जब किसी इंसान को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो और सामने कोई विकल्प नजर न आए. इस स्थिति में बद्ध कोणासन का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है. बद्ध कोणासन को बजटफ्लाई पोज या कोब्लर पोज भी कहा जाता है. इस आसन को करने से कमर, घुटनों की नसें खुलती हैं और मस्तिष्क को ध्यान केंद्रित करने की ऊर्जा प्राप्त होती है. योग के इस आसन में आप धीरे-धीरे सांस को अंदर लेते रहें और छोड़ते रहने से मन शांत होता है.
सुप्त कोनसाना
वर्क फ्रॉम करने के कारण ज्यादातर लोग एक ही जगह पर घंटों बैठे रह रहे हैं. लगातार एक ही जगह पर बैठने से शारीरिक और मानसिक तनाव हो जाते हैं. ऐसे में सुप्त कोनसाना आपकी काफी मदद करेगा. सुप्त कोनसाना का अभ्यास करने से पैर का दर्द और जांघो को आराम मिलता है. साथ ही यह थकान को दूर करने में भी सहायक माना जाता है




