कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण केंद्र सरकार तमाम तरह के कदम उठा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे लेकर देशवासियों को संबोधित भी कर रहे हैं. इस बीच पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी जी की एक कविता को शेयर कर देशवासियों से दिया जलाने की अपील की है.
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेया का यह वीडियो पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. इसके माध्यम से पीएम मोदी ने एक तरह से देश के लोगों से कोरोना वायरस को हराने के लिए जुटने का आह्वान किया. पीएम मोदी ने इस वीडियो के जरिए तमाम बाधाओं के बावजूद प्रयासों में जुटे रहने और मुश्किल परिस्थिति का सामना कर जीत हासिल करने का संदेश दिया.
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट तक देशवासियों से अपनी जी-जान से जुटे डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों और अन्य सभी सहयोगी स्टाफ के प्रयासों की सराहना कर उनकी हौसला अफजाई के लिए देश के लोगों से दीप, मोमबत्ती आदि जलाने की अपील की है. इसे लेकर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) का एक पुराना वीडियो ट्वीट किया है.
इस वीडियो में अटलजी अपनी बहुचर्चित कविता ‘आओ फिर से दिया जलाएं’ का पाठ कर रहे हैं. अटलजी की इस कविता के बोल हैं..
आहुति बाकी यज्ञ अधूरा
अपनों के विघ्नों ने घेरा
अंतिम जय का वज़्र बनाने-
नव दधीचि हड्डियां गलाएं
आओ फिर से दिया जलाएं



