राशिफल - अध्यात्म

05 April 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिये आज का राशिफल

मेष: यह आपके लिए उत्तम समय है, राशि स्वामी उच्च का होकर कार्य क्षेत्र में विराजमान है जो कि उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन को दिखा रहा है, मित्रों की सहायता से रुके हुए धन की प्राप्ति भी इस समय में होने का योग बन रहा है।

वृषभ: राशि स्वामी अपने घर में रहकर आपकी मजबूत स्थिति को दर्शा रहा है, इस समय में बुद्धि के प्रयोग के द्वारा इनके हर काम आसानी से बन जाएंगे साथ ही साथ धन प्राप्ति के भी अवसर उपलब्ध होते रहेंगे, कार्यक्षेत्र में अपने बड़े बुजुर्गों या उच्चाधिकारियों से सतत विमर्श करते रहें।

मिथुन: कार्यक्षेत्र में परेशानियों का दौर समाप्त नहीं हो पा रहा है, आप अपने पराक्रम और मेहनत के बुते वह कामयाबी पाने में सफल होंगे, भाग्य भी साथ दे रहा है, धन की प्राप्ति के योग भी अच्छे बन रहे हैं। परिवार का पूरा सहयोग आपको इस समय में मिलेगा।

कर्क: वाणी की सौम्यता तथा बुद्धि का प्रयोग कार्यक्षेत्र में सफलता के मार्ग प्रशस्त करेगा। व्यर्थ वाद विवाद में न उलझें। कार्य के लिए उत्तम समय है, सभी काम आसानी से बन जाएंगे तथा सभी मन वांछित इच्छाओं की पूर्ति में भाग्य सहायक रहेगा।

सिंह: रचनात्मकता बनी रहेगी। कार्य आसानी से सिद्ध होंगे, धन की प्राप्ति भी सुचारू रूप से होती रहेगी खर्चों को नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे। आय के अच्छे श्रोत प्राप्त होंगे। वाणी पर संयम रखें।

कन्या: दिन मिलाजुला फलीभूत होगा। शारीरिक अस्वस्थता महसूस करेंगे, जिसकी वजह से कार्य करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद से बचें खर्चों की अधिकता मानसिक तनाव देगी।

तुला: अपने विरोधियों को परास्त करते हुए सफलता पाने में कामयाब होंगे। मेहनत का लाभ बहुत अच्छी तरह से मिलेगा, बुद्धि का सही उपयोग हर क्षेत्र में आपको सफलता देगा। अकारण तर्क कुतर्क न करें। वाणी संयमित ही रखें।

वृश्चिक: आज आपके पराक्रम को चारों ओर से सफलता प्रदान कर रहा है। काम करने में खूब मन लगेगा। धन की प्राप्ति भाग्य के सहारे आसानी से हो जाएगी, जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। पारिवारिक रूप से सुकून महसूस करेंगे।

धनु: आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, काम के प्रति उत्साह बना रहेगा। केतु आपकी राशि में विराज कर जहां काम सुख प्रदान करेगा वहीं शारीरिक बल में कुछ कमी का अहसास कराएगा। कोई नया कार्य हाथ में लेकर उससे मनवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं। दिन उत्तम है।

मकर: अध्यात्म में आपका रुझान बढ़ेगा, इस क्षेत्र में कुछ अद्भुत अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। आनंद की प्राप्ति होगी। काफी समय से चल रहा कोई प्रयास रंग लाएगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव का यह सही समय नहीं है धीरज रखें।

कुंभ: उच्च अधिकारियों से वार्तालाप में शब्दों का प्रयोग संभलकर करें, विवाद से बचें। अनावश्यक भय समस्या का समाधान नहीं तनाव में वृद्धि करेगा। आज लेनदेन में हानि संभव है।

मीन: मन चंचल रहेगा, कई तरह के विचार आकर आपके कार्यक्षेत्रको प्रभावित करेंगे। पीठ व कमर में दर्द या खिंचाव से कष्ट हो सकता है। वरिष्ठ व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। परिवार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

Related Articles

Back to top button