04 April 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाएँ यहां, जानिए आज का राशिफल
मेष: कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें।
वृषभ: किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे, आपको आलोचना और अपने शुभचिंतको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन: जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।
कर्क: भाई-बहन, बंधु-बांधव से संबंधित मामले कुछ कमजोर बने रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का मन बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह: धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।
कन्या: इनकम में बढ़ोतरी होगी और साथ काम करने वालों से आपको अच्छे सहयोग की प्राप्ति होगी, इसलिए इससे कार्य करने में आपको मजा भी आएगा और काम के सिलसिले में बेहद जबरदस्त नतीजे आपको हासिल होंगे। परिवार के बड़ों का प्रेम आपको मिलेगा।
तुला: किसी तरह की यात्रा से बचने का प्रयास करें।
परिवार के छोटो को कोई दिक्कत आ सकती है और आपकी किसी मित्र से आपकी कहासुनी हो
सकती है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अपने व्यवहार पर
काबू रखना होगा।
वृश्चिक: परिवार के बड़ों का सम्मान करेंगे। काम के सिलसिले में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। ट्रांसफर के योग भी बनने वाले हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे और दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आज का दिन रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने हेतु बढ़िया रहेगा।
धनु: शॉर्टकट के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी शादीशुदा जात को का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य है।
मकर : यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा। आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।
कुंभ: आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। बोलचाल में कटुता न आने दें। आत्मविश्वास बना रहेगा। शत्रु पक्ष परास्त होगा।
मीन: आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। जीवनसाथी अथवा साझेदारों से रिश्ते में जो भी गलतफहमियां हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश करें।



