राशिफल - अध्यात्म

03 April 2020 – जानिए आज का राशिफल

मेष: परिवार में सुख शांति आएगी। आज के दिन को काफी संतुलित रखेंगे और अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान देंगे। मन में खुशी का एहसास होगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। प्रेम जीवन में सुख मिलेगा और शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव बना रहेगा।

वृष: सफलता मिलेगी। आय में बढ़ोतरी होने से खुशी होगी। परिवार के छोटों का सहयोग मिलेगा और परिवार को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में समरसता रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन: प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आपके जीवन साथी की सेहत कमजोर रहेगी। उत्तम भोजन करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कर्क: आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। प्रेम पूर्वक संतान से व्यवहार करेंगे। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता आपको अच्छे नतीजे दिलवाएगी। आपका साहस बढ़ेगा और आप चुनौतियों से लड़ने में कामयाब रहेंगे। इनकम सामान्य रहेगी।

सिंह: मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। थकान का अनुभव होगा। कमजोरी महसूस होगी। काम के सिलसिले में दिनमान आपके अनुकूल होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे।

कन्या: दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी। कामों में आप शॉर्टकट अपनाने का कोशिश करेंगे जो कि नुकसानदायक होगा। पारिवारिक जीवन में शांति की कमी होगी लेकिन परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

तुला: घर की साफ सफाई पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में भी अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आपका ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं। यात्रा करने से बचें। अपने सहयोगियों पर अधिक विश्वास ना करें। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक: खानपान की वजह से शरीर में दिक्कत महसूस कर सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सुख और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

धनु: आय बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। व्यापार के मामले में अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

मकर: प्रेम जीवन में खुशनुमा पल आएंगे। आपका प्रिय आपका साथ देगा और एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। संतान भी तरक्की करेगी और काम के सिलसिले में आपको भी बेहतरीन नतीजे हाथ लगेंगे।

कुंभ: शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आपके काम में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे आप खुश होंगे। आपके पिता का व्यवहार आप को आश्चर्यचकित कर सकता है।

मीन: शादीशुदा जातकों को संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव कम होगा। अपने शरीर का ध्यान रखें और बीमार पड़ने से बचें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में कुछ चुनौतियां आपका इंतजार करेंगी।

Related Articles

Back to top button