बिलासपुर में उस समय अजीब स्थिति हो गई जब विधायक के सरकारी बंगले में राशन लेने लोगो की भीड़ टूट पड़ी। बता दें कि लॉकडाउन के चलते क्षेत्र के लोगो को खाद्य सामग्री जनप्रतिनिधियों द्वारा बांटी जा रही है।
बताया जा रहा है कि लोगों की मदद करने बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय ने राशन देने अपना सरकारी बंगला आम लोगों के लिए खोल दिया था जिसके बाद राशन मिलने की सूचना पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
बता दें कि प्रदेश में लॉक डाउन की घोषणा की गई है ऐसे में सिविल लाइन पुलिस ने धारा 269, 188 के तहत विधायक शैलेष पाण्डेय के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज किया है।



