एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स छत्तीसगढ़ इकाई ने कोरोना वायरस की महामारी के कारण हुए लॉक डाउन में जरूरतमंदों तक निशुल्क राशन 22 मार्च 2020 से पहुँचा रहा है। देश के मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनता कर्फ्यू के एलान के तुरंत बाद ADHR के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चोपड़ा ने पूरे छत्तीसगढ़ के लिए हेल्प लाइन नंबर दे कर संस्था की इस अनोखी पहल की शुरुआत की थी जिसमे संस्था रोज कमाने खाने वाले जरूरतमंदों एवं ऐसे बुजुर्ग जिनके बच्चे बाहर रह रहे हो उनको निशुल्क राशन वितरण कर रही थी।

27 मार्च तक संस्था ने मात्रा रायपुर में ही लगभग 1100 परिवारों को मदद दी। साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्य नगरों एवं गॉवो में भी अपने कार्यकर्ताओं और मित्रो के द्वारा जरूरतमंदों की मदद किया गया।
इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए आज प्रशासन के निवेदन पर संस्था ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चोपड़ा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास पटवा के नेतृत्व में 1000 परिवारों के लिए 7-10 दिनों का राशन रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे की उपस्थिति में रायपुर स्मार्ट सिटी के जी एम आशीष मिश्रा के मार्फत प्रशासन को दिया। राशन में चावल, दाल, नमक, हल्दी दी जा रही है।
इस दौरान एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चोपड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास पटवा, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदर जग्गी, प्रदेश महासचिव पंकज कुकरेजा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा शिल्प नाहर, सचिव हरदीप कौर, सलाहकार अभय पारीक, विवेक साहू, अजय राठौड़, सुमीत गुप्ता, सुषमा समंतरॉय उपस्थित थे।
इसके अलावा आज संस्था ने सरकारी हॉस्पिटलों में दिनरात कार्यरत 100 सफाई कर्मियों को भी निशुल्क राशन, सेनिटाइजर, मास्क दिया।
इस लॉक डाउन के चलते बेजुबान जानवर खासकर गाय एवं कुत्तो के लिए भी आहार की दिक्कत आ गयी है। संस्था ने सुंदर नगर निवासी आनंद मिश्र की मदद से अगले 5-7 दिनों तक सुंदर नगर के आस पास राह रहे बेजुबान जानवरो के लिए पका चावल की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इससे लगभग रोजाना 400-500 जानवरो को भोजन देने की व्यवस्था की गई है।

इस पूरी मुहिम में पूरे छत्तीसगढ़ से स्वेछा से सहयोग करने के लिए 100 से ज्यादा व्यक्ति आगे आ कर संस्था को अलग अलग शहरों में मदद कर रहे हैं।




