inh24छत्तीसगढ़मध्यप्रदेश

Exclusive – भोपाल में फंसी कोरबा की 4 लड़कियां, भुपेश सरकार से की ऐसे मदद की गुहार

लॉकडाउन के कहर के बीच कोरबा जिले की चार युवतियां भोपाल में फंसी हुई है। उन युवतियों ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर छत्तीसगढ़ सरकार से मदद की गुहार लगाई है। युवतियों ने वीडियो जारी कर कहा है कि वे दो माह पहले ही काम करने भोपाल पहुंची थीं।

बता दें कि लॉकडाउन के बाद जहाँ वे काम कर रहे थे उस कंपनी में प्रोडक्शन बंद हो गया है और कंपनी भी बंद है। ऐसे समय में युवतियों ने कहा कि उनके पास पैसे भी ख़त्म हो गए हैं और वे सभी वापस लौटना चाहतीं हैं।

भोपाल में फंसे युवतियों की मदद करने कोई आगे नहीं आ रहा है। ऐसे समय मे युवतियों ने भूपेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button