छत्तीसगढ़

रायपुर के इस इलाके में एक कोरोना पॉजिटिव, अब संख्या हुई छत्तीसगढ़ में 7

कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी में नया कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया युवक राजधानी के देवेंद्र नगर इलाके का है. वह हाल ही में यूके से लौटा है. मरीज की उम्र 21 साल है. कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद से उसका सैम्पल लिया गया था।

मरीज की जांच में कोरोना पाॅजिटिव निकला. फिलहाल युवक को एम्स में आइसोलेशन में डाल दिया गया है. राजधानी लौटने के बाद से उसे होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई थी।

Related Articles

Back to top button