inh24मनोरंजन

Ramayana आते ही सोशल मीडिया पर धमाका

जहां एक तरफ देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते लॉक डाउन (Lockdown) की स्थिती बनी हुई है. वहीं लोगों को थोड़ा बेहतर महसूस करवाने के लिए प्रसार भरती ने बड़ा सरप्राइज दिया है. एक दौर का सबसे मशहूर धार्मिक शो यानी ‘रामायण’ (Ramayana) आज रिलीज कर दिया गया है. ‘रामायण’ का प्रसारण आज सुबह 9 बजे दूरदर्शन (Doordarshan) पर जैसे ही शुरू हुआ, सभी अपनी टीवी स्क्रीन से चिपक कर बैठ गए. वहीं सिर्फ टीवी पर ही नहीं सोशल मीडिया (Social Media) पर भी लोगों की एक्साइटमेंट साफ देखने को मिली. ट्विटर (Twitter) पर #Ramayan नंबर 1 पर ट्रेंड करता दिखाई दिया. इसके साथ ही लोगों ने परिवार के साथ ‘रामायण’ देखते हुए तस्वीरें भी शेयर कीं.

पब्लिक की डिमांड पर प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने दोबारा ‘रामायण’ को टेलीकास्ट किए जाने का फैसला लिया था. इसके प्रसारण का समय, दिन और चैनल की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए दी थी. उन्होंने बताया था कि ‘रामायण’ का पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा 28 मार्च यानी आज दोपहर 12 बजे और शाम को 7 बजे डीडी भारती चैनल पर हर रोज महाभारत के दो एपिसोड दिखाए जाने की भी जानकारी दी गई है.

वहीं आज सुबह 9 बजे जैसे ही ‘रामायण’ टेलीकास्ट हुआ, वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्साइटमेंट जाहिर करनी शुरू कर दी.

लोगों ने ‘रामायण’ को लेकर अपनी पुरानी यादें भी शेयर कीं और कई लोगों ने परिवार के साथ ‘रामायण’ देखते हुए तस्वीरें भी शेयर कीं.

एक यूजर ने तो ये भी लिख दिया कि ‘आज हम 4 जनरेशन एक साथ मिलकर ‘रामायण’ देख रहे हैं’.
यही नहीं लोगों ने आज के एपिसोड की अपनी फेवरेट झलक भी शेयर की है.

बता दें कि रामायण का निर्माण और निर्देशन हिंदी सिनेमा के वेटरन फिल्ममेकर रामानंद सागर ने किया था. रामायण के नाम दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले टीवी शो का भी रिकॉर्ड है.
वहीं, महाभारत का प्रसारण 1988 से 1990 तक दूरदर्शन पर किया गया था. इस शो का निर्माण और निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर बीआर चोपड़ा ने किया था. इस माइथोलॉजिकल शो की कहानी हस्तिनापुर राज्य में कौरव और पांडवों के बीच सत्ता संघर्ष पर आधारित थी.

Related Articles

Back to top button