विदेश से लौटने की जानकारी छुपाने, सरकार के निर्देशों की अवहेलना और दूसरों की जान मुसीबत में डालने वाली रायपुर निवासी कोरोना पीड़िता युवती के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. उसके खिलाफ धारा 269, 271 और 188 की के तहत मामला दर्ज हुआ है।
मिली सुचना के अनुसार युवती 16 मार्च को लंदन से यात्रा कर रायपुर लौटी थी और युवती ने कोरोना वायरस संक्रमण को नजरअंदाज कर लोगों के जीवन को संकट में डालकर शासन के निर्देशों/आदेशों की अवहेलना किया। उस पर आरोप है कि अपने घर परिवार, नौकरानी और ड्रायवर से छुपाकर संक्रमित रोग को जानबूझकर फैलाया।
कोतवाली थाना प्रभारी आर. के. पात्रे ने मिडिया को बताया सुभाष स्टेडियम रायपुर निवासी युवती पर आईपीसी की धारा 269, 279, 188 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। शासन प्रशासन लगातार लोगो को आगाह कर रही है लेकिन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। हम भी आपसे यह अपील करते हैं कि कृपया घरों में रहें एवं विदेश से लौटे व्यक्तियों की सुचना हेल्प लाइन नंबर पर दें।




