कोरोना इफ़ेक्ट – इस NGO ने पीएम मोदी से पोर्न साइट से बैन हटाने की रखी मांग, कोरोना के चलते यह की डिमांड
मध्य प्रदेश के एक NGO ने पीएम नरेंद्र मोदी से लॉक डाउन के दौरान नेटफ्लिक्स जैसी अन्य साइट की इंटरनेट सेवा और सब्सक्रिप्शन मुफ्त और पोर्न साइट से बैन हटाने की मांग की है।
बता दें कि मध्य प्रदेश के यूथ क्विक फांउंडेशन नाम के गैर सरकारी संगठन ने कहा है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 21 दिन का लॉक डाउन किया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस बीमारी की रोकथाम के लिए लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।
NGO का मानना है कि, इन स्थितियों में अगर हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन के साथ ऑन लाइन स्टर्मिंग सर्विस नेट फ्लिक्स, हॉटस्टार, अमेजन प्राइम, वूट, अल्ट बालाजी आदि का फ्री डाटा सब्सक्रिप्शन दिलाया जाए और पोर्न वेबसाइट पर लगे प्रतिबंध को खत्म कर उसे भी मुफ्त में उपलब्ध कराया जाए तो युवाओं को घरों में रोकना आसान होगा।
यह भी पढ़िए – तीसरी बार भी कनिका कपूर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
NGO का मानना है कि देश आबादी की 60 प्रतिशत जनसंख्या युवा है, इसलिए इस दिशा में पहल की जाना चाहिए, साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से कहा है कि लॉक डाउन के बाद पोर्न वेबसाइट पर फिर रोक लगा दी जाए. फाउंडेशन के अध्यक्ष ऋषभ राज सिंह ने कहा कि, ऑन लाइन स्टर्मिंग सर्विस का फ्री डाटा देने मांग की है, साथ पोर्न साइट से लॉक डाउन के दौरान बैन हटाने की मांग की है. ऐसा करने से युवाओं को घरों में व्यस्त रखा जा सकेगा।




