inh24देश विदेश

इटली, स्पेन, फ्रांस और ईरान में कोरोना वायरस ने मचाई तबाही

कोरोना वायरस: कोरोना से निपटने के लिए दुनियाभर के देश लॉकडाउन हो गए हैं. दुनियाभर में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा दिया है. भारत में भी 21 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है जो आधी रात 12 बजे से पूरे देश में लागू हो गया. चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने अब तक दुनियाभर में 18,892 लोगों की मौत हो चुकी है. इटली में कुल 69,176 कोरोना के मामले सामने आए हैं. वहीं पूरी दुनिया में अब तक कोरोना के 422,614 मामले सामने आ चुके हैं.

सबसे बुरी हालत इटली की हो गई हैं. यहां सबसे अधिक मौतें हुई हैं. इटली में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 6,820 लोगों की जान गई है. भारत में भी कोरोना के मामले में बढ़ोतरी हुई हैं. भारत में मंगलवार को कोरोना 37 नए मामले आए. इसी के साथ ये संख्या बढ़कर 536 हो गई. भारत में अब तक 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

चीन में पिछले एक सप्ताह में मरने वालों की संख्या में बड़ी कमी दर्ज की गई हैं जिसके चलते चीन में अब तक 3,281 मौतें हुई हैं. यहां अब तक कोरोना के 81,218 मामले सामने आए हैं. इसके बाद अमेरिका में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. अमेरिका में अब तक 58,808 मामले सामने आए हैं. यहां 775 लोगों की मौत हुई हैं. वहीं स्पेन में 42,058 लोगों कोरोना संक्रमित हो चुके हैं इनमें से 2,991 लोगों की मौत हो गई है. वहीं जर्मनी में अब तक 159 लोगों की मौत हुई हैं. यहां अब तक 32,991 मामले सामने आए हैं.

ईरान में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1934 हो गया हैं ईरान में अब तक कोरोना के 24,811 मामले सामने आए हैं. इसके अलावा फ्रांस में मौतों का आंकड़ा तेजी से बड़ा हैं मंगलवार को फ्रांस में 240 लोगों की मौत हुई इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,100 हो गया. वहीं स्विटजरलैंड में करने वालों की संख्या 122 हो गई हैं. यहां अब तक 9,877 मामले सामने आए हैं. दक्षिण कोरिया में कोरोना के 9,037 मामले सामने आए हैं और यहां 120 लोगों की मौत हुई है.

इंग्लैंड में कोरोना के कुल 8,077 केस मिले हैं इनमें से 422 लोगों की मौत हो चुकी हैं. मंगलवार को भी यहां 87 लोगों की जान गई. नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा. नीदरलैंड में जहां 5,560 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है और यहां 276 लोगों की जान गई है तो वहीं ऑस्ट्रिया में 5,283 लोग कोरोना संक्रमित पाए हैं यहां अब तक 28 मौतें हुई हैं. बेल्जियम में कोरोना के 4,269 केस मिले हैं यहां 122 लोगों की मौत हो चुकी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button