कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर के बिल्डिंग वाले 35 लोगो का किया गया टेस्ट, आई यह रिपोर्ट
कनिका कपूर कोरोना वायरस से ग्रसित होने उनको लेकर तरह तरह की चर्चाओं का दौर है। बता दें कि 15 मार्च को कनिका लंदन से लखनऊ आई थीं और एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट वॉशरूम में छिप कर चुपके से बाद में निकल भागी थीं। उसके बाद लखनऊ में कनिका को कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई थीं। इससे पहले कनिका देश में कई जगह घूमी।
ताजा जानकारी के अनुसार जहां कनिका रहती हैं उस कल्पना टावर में मौजूद 35 लोग का कोरोना वायरस टेस्ट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि 35 में से 11 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट रिजल्ट नेगिटिव आया है। अभी 24 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी है।
एक न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुआ साझा किया है और बताया कि ‘कल्पना टावर, जहां कनिका कपूर अपने अंकल के साथ 13 मार्च को रुकी थीं. वहां रहने वाले 35 लोगों ने कोरोना वायरस टेस्ट कराया, जिसमें से 11 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
गौरतलब है कि कनिका कपूर पर कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बरतने के लिए यूपी में तीन एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। कनिका के खिलाफ जानबूझकर संक्रमक फैलाने के मामले में लखनऊ के थाना हजरतगंज, महानगर, गोमतीनगर और सरोजनी नगर थाने में कुल चार मुकदमा दर्ज किए गए हैं।




