पूरा देश और दुनिया जहां कोरोना वायरस के खौफ से लड़ रही है वहीं जनता कर्फ्यू के महज कुछ घंटे पहले जिला महिला अस्पताल में जन्मी एक बच्ची का नाम माता-पिता ने कोरोना रखा।
बता दें कि जनता कर्फ्यू के दिन परिवार में एक बच्ची का जन्म हुआ तो माता-पिता ने बच्ची का नाम ‘कोरोना’ रखा है। परिजनों का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते लोगों ने असल जिंदगी को पहचाना है और सफाई का महत्व जाना है।
दरअसल उत्तर प्रदेश के कौड़ीराम के सोहगौरा निवासी रागिनी त्रिपाठी ने रविवार की सुबह महिला जिला अस्पताल में डॉक्टरों की मदद से नॉर्मल डिलीवरी हुई। बिटिया के जन्म होते ही परिवार में खुशी की लहर छा गई. जनता कर्फ्यू के दिन जन्मी बिटियां का नाम भी परिजनों ने कोरोना ही रख दिया।
रागिनी के पिता अरुण पांडेय और देवर नीतेश त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना नाम भले ही जेहन में लोगों के बीच दहशत पैदा करता हो, लेकिन इसने जीवन में सफाई के महत्व को भी लोगों को बता दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार में दो पीढ़ी बाद बेटी का जन्म हुआ है. हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है. जब यह बड़ी होगी तो इसे बताया भी जाएगा कि किस वजह से इसका नाम कोरोना रखा गया है।



