छत्तीसगढ़
सीएम भुपेश ने शहीदों के शहादत को किया नमन, व्यक्त की गहरी संवेदना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 जवानों के शहीद होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह वक्त बहुत ही नाजुक है, हमले पर हमले दर हमले हैं, दुश्मन का दर्द यही तो है, हम हर हमले पर संभले हैं। वीर जवानों की शहादत को नमन …
आपको बता दें कि सुकमा में कल हुए मुठभेड़ के बाद 17 जवान लापता थे जिनकी आज दोपहर में शहीद होने की सूचना मिली। सीएम भूपेश ने हमले में शहीद जवानों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है और उनकी शहादत को नमन किया है।
उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घटना में घायल जवानों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।




