inh24छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य विभाग ने 15 मार्च को विमान संख्या AI-651 से Raipur आने वाले यात्रियों से होम आइसोलेशन में रहने की अपील, इसी विमान से लौटी युवती पाई गई है CORONA पॉजीटिव

रायपुर।स्वास्थ्य विभाग ने 15 मार्च को एयर इंडिया के विमान संख्या AI-651 से सवेरे 11:45 बजे मुम्बई से रायपुर पहुंचने वाले यात्रियों से होम आइसोलेशन में रहने की अपील की है. इस विमान से यात्रा करने वाली एक यात्री कोविड-19 पाजिटिव्ह पाई गई हैं. स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों से खुद के एवं जन स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टि से होम आइसोलेशन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए 14 दिनों तक अपने घर के एक ही कमरे तक रहने कहा है. आइसोलेटेड व्यक्ति को घर का एक ही सदस्य मास्क लगाकर पूरी सावधानी बरतते हुए जरूरी समान प्रदान करें.

स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन में रह रहे व्यक्ति को अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचने की अपील की है. आइसोलेशन के दौरान यदि बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दें, तो ऐहतियात के तौर पर अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में संपर्क कर अपनी प्रारंभिक जांच करवाएं एवं अपने संबंध में पूरी जानकारी दें. किसी भी प्रकार की समस्या और शंका के समाधान के लिए अपने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी या टोल-फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर सूचित करें.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button