छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि की संभावना

राज्य के कई जिलों में गरच-चमक, तेज बारिश होने के साथ ही ओलावृष्टि

छत्तीसगढ़ में मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है. राज्य के कई जिलों में गरच-चमक, तेज बारिश होने के साथ ही ओलावृष्टि की अति संभावना मौसम विभाग ने जताई है. अगले चार घंटे में मौसम के ज्यादा प्रभावित होने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 घंटें में छत्तीसगढ़ के सरगुजा, बलरामपुर, सुरजपुर, जशपुर, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के एक दो जगहों पर गरज चमक, तेज हवाओं और तेज बारिश के साथ ओले गिरने की अति संभावना है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button