छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री शामिल हुए स्वर्गीय दखलुराम भगत के दशगात्र कार्यक्रम में

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सूरजपुर जिले के ग्राम पार्वतीपुर पहुंचकर वहां खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के पिता स्वर्गीय दखलुराम भगत के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। बघेल ने खाद्य मंत्री भगत के घर पहुंचकर स्वर्गीय दखलुराम भगत के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भी स्वर्गीय दखलुराम भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के पिता जी श्री दखलुराम भगत का विगत 9 मार्च 2020 को रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। उनका दशगात्र, चन्दनपान एवं ब्रम्हभोज कार्यक्रम आज यहां पार्वतीपुर में था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button