छत्तीसगढ़
बहलाकर ले गया था नाबालिग किशोरी को, इतने दिनों तक करता रहा दुष्कर्म… फिर
धमतरी जिले से एक सनसनीखेज खबर आई है। यहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिग छात्रा 5 मार्च से लापता थी परिजनों ने इसकी रिपोर्ट परिजनों ने थाने में कराई थी. रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु की थी।
जांच में पुलिस को पता चला की नाबालिग भटगांव इलाके में है. फिर पुलिस की टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर नाबालिग को अपने कब्जे में लिया. युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरन अनाचार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




