छत्तीसगढ़
छग में इन दो सिंचाई योजनाओं के लिए चार करोड़ से ज्यादा स्वीकृत
राज्य शासन ने जांजगीर-चांपा जिले की दो सिंचाई योजनाओं के लिए चार करोड़ 42 लाख 41 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत इन सिंचाई योजनाओं में विकासखण्ड डभरा में बंधवा नाला पर स्टापडेम सह रपटा निर्माण के लिए एक करोड़ 45 लाख चार हजार रूपए स्वीकृत किए है।
इस योजना से क्षेत्र के किसानों के खेतों में 75 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रस्तातिव हैं। इसी तरह से जिले के विकासखण्ड बम्हनीडीह की सोन नदी पर दारंग एनीकट कम काजवे के निर्माण हेतु दो करोड़ 97 लाख 37 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं।
इस सिंचाई योजना से क्षेत्र में 105 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी, इन सिंचाई योजनाओं के निर्माण के लिए जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता मिनी माता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।




