छत्तीसगढ़
गश्त पर निकले जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 जवान घायल, 3 आइईडी बरामद
कांकेर जिले में परतापुर थाने इलाके के महला बीएसएफ कैम्प से एरिया डेमिनेशन पर निकली पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर तबाड़तोड़ फायरिंग कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है जबकि कुछ नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। जवानों को मौके से 3 आईईडी बम भी बरामद हुआ है। घायल जवान का नाम कृपा शंकर है, जो कि बीएसएफ महला कैम्प के 157 बटालियन में तैनात है।



