छत्तीसगढ़बिजनेस

पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी गिरावट, छत्तीसगढ़ में ये रहे रेट

आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की की गई है। 13 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ है। यह पिछले 10 महीने में यह सबसे निचला स्तर है।

वहीं इस साल अबतक पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपये सस्ते हो चुके हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 13 मार्च 2020 को दिल्ली, मुंबई , कोलकाता और चेन्नई, में डीजल और पेट्रोल के रेट निचले स्तर पर रहे तो वहीँ छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 71.61 पैसे तो डीजल 68.33 पैसे रहे।

इससे पहले जून 2019 को नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.05 रुपये प्रति लीटर थी। यानी करीब 10 महीने बाद यह सबसे सस्ते रेट पर मिल रहा है। इस साल नई दिल्ली में अब तक पेट्रोल 5.14 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। एक जनवरी 2020 को पेट्रोल दिल्ली में 75.14 रुपये प्रति लीटर था। वहीं अगर डीजल की बात करें तो और डीजल भी 5 रुपये 22 पैसे सस्ता हो चुका है। एक जनवरी 2020 को दिल्ली में यह 67.96 रुपये प्रति लीटर था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button