छत्तीसगढ़
राजधानी के भाटागांव में डॉक्टर की चाकू गोदकर हत्या, इलाके में दहशत
रायपुर के भाठागांव इलाके में एक डॉक्टर की बदमाशों ने हत्या कर दी है। बदमाशों ने क्लीनिक में घूसकर डॉ. जीवन जलछत्री पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और जान ले ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे चार युवकों पर पुलिस को संदेह है, क्योंकि वे घटना के वक्त क्लीनिक की तरफ जाते हुए और उधर से लौटते हुए दिख रहे हैं। मृतक भाठागांव में चौक में एक क्लीनिक का संचालन करता था। उसी क्लीनिक में घूसकर बदमाशों ने हत्या की है। मौके पर जमा भीड़ बाद में थाने तक भी पहुंच गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को हटाया।



