(Reserve bank of India) रिजर्व बैंक ने कैश संकट से जूझ रहे यस बैंक का बोर्ड भंग कर प्रशासक नियुक्त कर दी है और सभी ग्राहकों को कैश निकालने की सीमा सहित बैंक के कारोबार पर भी कई पाबंदियां लगाई है।
बताया जा रहा है कि बैंक के ग्राहक अब एक महीने में सिर्फ 50000 से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे। आरबीआई ने ग्राहकों को कहा है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है उनके हितों की रक्षा की जाएगी। हालांकि ग्राहकोंको मेडिकल इमरजेंसी उच्च शिक्षा और शादी पर खर्च की स्थिति में कैश निकालने की सीमा में छूट दी जा सकती है लेकिन उस परिस्तिथी में भी 5 लाख से ज्यादा की रकम नहीं निकाली जा सकेगी।
भारतीय रिजर्व बैंक यह कार्रवाई यस बैंक की आर्थिक हालत के मद्देनजर की है। यस बैंक पर कर्ज बढ़ता जा रहा है और इसके शेयर भी टूट रहे हैं। बीते कुछ दिनों से यस बैंक फंड जुटाने के लिए कोशिश कर रहा है। 15 महीने के भीतर बैंक के निवेशकों को 90 प्रतिशत से अधिक का नुकसान भी हुआ है।
बता दें कि सरकार ने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई को यस बैंक में हिस्सेदारी खरीदने के लिए कहा है। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक जब यस बैंक के ग्राहकों को ज्ञात हुआ कि बैंक से 50 हजार रुपये से ज्यादा की रकम नहीं निकाली जा सकती है तो वह परेशान हो गए। ग्राहकों ने कहा कि हम मुसीबत में हैं, होली आ रही है।




