छत्तीसगढ़
रायपुर महापौर सहित रसूखदार व्यापारियों पर आयकर विभाग की दबिश, 200 अधिकारीयों की टीम शामिल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर है यहां इनकम टैक्स विभाग ने कई हाई प्रोफाइल लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक महापौर एजाज ढेबर के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है।
सूत्रों से मिली सुचना के मुताबिक छापेमारी तक़रीबन सुबह करीब 7 बजे से शुरू हुई जो देर रात या दो से तीन दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। छापेमारी में शराब कारोबारी पप्पू भाटिया, होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा, आईएएस अधिकारी अनिल टूटेजा सहित प्रापर्टी डिलर के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस को छापेमारी की खबर नहीं दी है। इस पूरी कार्रवाई में सीआरपीएफ को शामिल किया गया है।



