छत्तीसगढ़ विधानसभा – एक्सप्रेस वे के निर्माण में लापरवाही पर 6 अधिकारी निलंबित, सदन में गहमा गहमी
एक्सप्रेस वे के निर्माण में लापरवाही के मामले में बुधवार को सदन में बड़ी कार्यवाही हुई. सदन में मामला उठने के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री ने 6 अधिकारियों को निलंबित करने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही मंत्री ने कंसल्टेंट से 1.18 करोड़ की वसूली का नोटिस भी जारी किया है।
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस कार्यवाही की घोषणा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक धरमजीत सिंह द्वारा मामला उठाए जाने पर की है. धरमजीत ने मामले को उठाते हुए कहा कि एक्सप्रेस-वे निर्माण में अनियमितता की जांच किस स्तर के अधिकारी और समिति से कराई गई. जांच में किन-किन को दोषी पाया गया, उनके विरुद्ध क्या कार्यवाही की गई. उन्होंने निर्माण कार्य में शामिल 6 अधिकारियों के निलंबन की सदन में मांग की।
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के जनपद पंचायत फिंगेश्वर में पंच और सरपंचों से राशि काटने के मामले में पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने लेखा अधिकारी को निलंबित करने की घोषणा की।
इसके बाद जेसीसीजे सदस्य धर्मजीत सिंह ने प्रश्नकाल के दौरान रायपुर के एक्सप्रेसवे के निर्माण में गड़बड़ी का मामला उठाया। तब अफसरों के चेहरे पीले पड़ गए जब इस मामले में दोषी पाए गए छह अफसरों के एक साथ निलंबन की पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने घोषणा कर दी।



