छत्तीसगढ़देश विदेश

आईएएस अफसर रोहित यादव की लंबी छलांग, मिली पीएमओ में पदस्थापना

आईएएस अफसर रोहित यादव ने लंबी छलांग लगाई है. आईएएस रोहित यादव को पीएमओ में पदस्थापना मिली है। बता दें कि 2002 बैच के आईएएस रोहित यादव को प्रधानमंत्री कार्यालय में जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।

आईएएस रोहित यादव दो साल पहले सेंट्रल एविएशन मंत्री सुरेश प्रभु के पीएस बनकर डेपुटेशन पर भारत सरकार गए थे। मोदी सरकार की दूसरी पारी में वे डायरेक्टर स्टील भी बने थे। उन्हें भारत सरकार ने स्टील मिनिस्ट्री में ही प्रमोट कर जॉइंट सेक्रेटरी बनाया था। वे अब देश के सर्वाधिक ताकतवर आफिस पीएमओ पहुँच गए।

गौरतलब है कि पीएमओ पहुंचने वाले रोहित छत्तीसगढ़ के तीसरे आईएएस होंगे. उनसे पहले बीवीआर सुब्रमण्यम और अमित अग्रवाल पीएमओ में काम कर चुके हैं, अभी पीएमओ में वे अकेले ही छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस होंगे।

आईएएस रोहित की पत्नी रितु सेन 2003 बैच की आईएएस हैं, वे भारत सरकार में शहरी आवास विभाग की डायरेक्टर हैं। आईएएस यादव की पीएमओ में पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button