भारत पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प का किया ट्वीट कर स्वागत, ट्रम्प ने हिंदी में ट्वीट कर कहा
राष्ट्रपति ट्रंप पांच साल में भारत आने वाले दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सपत्नीक मिलेनिया ट्रंप के साथ भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनके पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए दोनों का भारत दौरे पर स्वागत किया है।
उन्होंने कहा, ‘भारत आपके आने का इंतजार कर रहा है। ये दौरा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करेगा। आपसे जल्द ही अहमदाबाद में मुलाकात होगी। पीएम मोदी ने रविवार को कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए भारत उत्साहित है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा था, ‘भारत डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए उत्साहित है। यह सम्मान की बात होगी कि वो कल हमारे साथ होंगे, जिसकी शुरुआत अहमदाबाद में ऐतिहासिक कार्यक्रम से होगी।
राष्ट्रपति ट्रंप अपने भारत के दौरे में पीएम मोदी के साथ साबरमती आश्रम का दौरा करेंगे। अहमदाबाद सिटी पुलिस कमिश्नर भाटिया ने इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले कहा जा रहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप का साबरमती आश्रम का अपना दौरा कैंसिल कर सकते हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप पांच साल में भारत आने वाले दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।




