खेल जगत

INDVSNZ 1st Test – भारत की 10 विकेट से करारी हार

न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही है. न्यूजीलैंड ने भारत को सीरीज के पहले टेस्ट मैच में करारी शिकस्त दी है। भारत को 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है।

इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. न्यूजीलैंड की यह टेस्ट क्रिकेट में 100वीं जीत है. दूसरा टेस्ट 29 फरवरी से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंगटन में खेला गया।

आपको बता दें कि शुक्रवार (21 फरवरी) को शुरू हुए मैच में भारतीय टीम दोनों ही बार 200 के कम के स्कोर पर आउट हो गई. टिम साउदी ने भारत को सस्ते में समेटने में अहम भूमिका निभाई. उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की थी।

न्यूज़ीलैंड ने भारत को पहली पारी में 165 रन पर समेटा. फिर खुद 348 रन बनाकर 183 रन की विशाल बढ़त हासिल की. भारतीय बल्लेबाजी पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी फेल हो गई।

भारतीय टीम दूसरी पारी में 191 रन बनाकर आउट हो गई. इस तरह न्यूजीलैंड को जीत के लिए 9 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। गौरतलब है कि यह इतिहास में तीसरा मौका है, जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों पारियों में 200 रन भी नहीं बना सकी. इससे पहले भारतीय टीम 2002 में वेलिंगटन टेस्ट में 161 और 121 रन बनाकर आउट हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button