उत्तर प्रदेशदेश विदेश

महिला से रेप के मामले में यहां के भाजपा विधायक की शिकायत, होटल के कमरे में बंद कर बेटों और भतीजों सहित बलात्कार का आरोप

विधायक के साथ साथ भतीजों और बेटों पर भी एफआईआर दर्ज

महिला से रेप के मामले में बीजेपी विधायक त्रिपाठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। महिला की शिकायत पर विधायक के साथ साथ भतीजों और बेटों पर भी एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। बता दें कि एक विधवा महिला ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में 6 लोगों पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। बताया जा रहा है कि वाराणसी की रहने वाली महिला ने शिकायत की है कि 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान भदोही की एक होटल में उसके साथ रेप किया गया। वाराणसी की रहने वाली विधवा महिला ने कुछ दिनों पहले पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत की थी।

मामले में बताया गया कि 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भतीजे संदीप त्रिपाठी ने महिला को मुंबई से भदोही बुलाया और भदोही के एक होटल में कई दिन तक उसको बंधक बना कर रखा. होटल में बीजेपी विधायक ने उसके साथ रेप किया. उसके बाद विधायक के भतीजों और बेटों ने भी रेप किया था।

महिला ने अपने शिकायत में कहा है कि विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भतीजे संदीप त्रिपाठी से उसकी मुलाकात मुंबई जाते समय ट्रेन में हुई थी इसके बाद दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किए। शिकायत में कहा है कि शादी का झांसा देकर विधायक के भतीजे संदीप ने कई साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। महिला की शिकायत पर भदोही कोतवाली में 376 D, 313, 504, 506 आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button