देश विदेश

दलित युवक के घोड़ी चढ़ने से क्षुब्ध तथाकथित लोगों ने की दूल्हे और बारातियों पर पथ्थरबाजी, आर्मी का जवान है दलित युवक

गुजरात के बनासकांठा जिले में एक दलित युवक के घोड़ी चढ़ने से कथित ऊंची जाति के लोगों को इतनी आपत्ति हुई कि उन्होंने पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया। बता दें कि बनासकांठा के आकाश कोटडिया आर्मी के जवान हैं। उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में है जहां से वह छुट्टी लेकर शादी के लिए गांव आए थे।

आर्मी के जवान आकाश जब बारात ले जाने के लिए घोड़ी पर चढ़ने लगे तो कथित ऊंची जाति के लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। जाति वादियों की इस आपत्ति को दरकिनार करके आकाश घोड़ी पर चढ़ गए। फिर तथाकथित ऊंची जाति के लोगों की भावनाएं इतनी आहत हो गई कि दूल्हे समेत बारातियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

मामला इतना बढ़ गया कि बाद में पुलिस की मदद लेनी पड़ी और पुलिस की छावनी जैसे माहौल के बीच आकाश की शादी पूरी हुई। दलितों के साथ उत्पीड़न की यह घटना गुजरात से है जहां से देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का दबदबा है साथ ही कुछ दिनों बाद यहां डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे के लिए आने वाले हैं

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दौरे को केम छो ट्रम्प कार्यक्रम का नाम भी दिया गया है और उनके दौरे के लिए अहमदाबाद की झुग्गियों को दीवारों से ढँकवा दिया गया है।

https://inh24.com/actress-ramped-at-lakme-fashion-week-the-dresss-side-button-opened/

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button