छत्तीसगढ़

शासकीय कॉलेज में छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

राजधानी रायपुर से सटे आरंग स्थित शासकीय बद्रीप्रसाद कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां पढ़ने वाली छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जहर खाने के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी थी।

कॉलेज में मौजूद छात्रों ने छात्रा को अस्ताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

मिली सुचना के अनुसार शासकीय बद्रीप्रसाद कॉलेज की छात्रा ने कॉलेज में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया कि छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी की है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि छात्रा ने जहर क्यों खाया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button