छत्तीसगढ़

रायगढ़ जिले में मां-बेटी की हत्या, गाड़ी से कुचला गया था दोनों को, यहां के पूर्व विधायक को हिरासत में लेकर जारी पूछताछ

रायगढ़ जिले में मां-बेटी की हत्या के मामले में रायगढ़ पुलिस ने ओडिशा के पूर्व विधायक अनूप कुमार को गिरफ्त में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि मामला इतना गंभीर है कि जब वारदात हुई थी, तब इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मामले में उच्चाधिकारियों को मौके पर मुआयना करना पड़ा था। बताया जा रहा है कि कल रात ब्रजराजनगर से पूर्व विधायक अनूप कुमार साय को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। रायगढ़ बंगुरसिया मुख्य मार्ग पर संबलपुरी के समीप दो महिलाओं की लाश चक्रधरनगर पुलिस ने 7 मई 2016 को बरामद की थी।

कहा जाता है कि मृत महिला व युवती सगी मां-बेटी थी। आरोपियों ने दोनों की हत्या के बाद उन्हें गाड़ी से बुरी तरह कुचल दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के अलावा दीगर राज्यों की भी खाक छानी थी।

मामला इतना संगीन था कि संबलपुरी डबल मर्डर में बिलासपुर के तात्कालीन आईजी पवन देव को भी घटना स्थल का निरीक्षण करना पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button