छत्तीसगढ़

बीजेपी के गौरीशंकर श्रीवास और RTI एक्टिविस्ट कुणाल शुक्ला पर एफआईआर दर्ज, महिला टीआई ने लगाया यह आरोप

रायपुर में महिला टीआई को धमकाने के मामले में बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास और कबीर शोध संस्थान पीठ के अध्यक्ष कुणाल शुक्ला के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है।

बता दें कि रायपुर के डीडी नगर थाने में दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि दोनों आरोपी एक स्थाई वारंटी को छोड़ने के लिए महिला टीआई पर दबाव बना रहे थे तथा दोनो ने इस दौरान महिला टीआई की नौकरी खा जाने की धमकी दे रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button