खेल जगत

Under 19 world cup final – अंडर 19 वर्ल्ड कप-2020 का फाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच होगा कड़ा मुकाबला

अंडर 19 वर्ल्ड कप-2020 का फाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच होगा. दूसरे सुपर लीग सेमीफाइनल में गुरुवार को बांग्लादेश की टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया और पहली बार फाइनल में पहुंची. अब रविवार 9 फरवरी को पोटचेफ्स्ट्रूम में उसका मुकाबला खिताब के प्रबल दावेदार भारत से होगा।

पोटचेफ्स्ट्रूम में न्यूजीलैंड की टीम टॉस हारकर पहले खेलते हुए कोई बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कीवियों को 211/8 के स्कोर पर रोक दिया. इसके बाद बांग्ला टीम ने 44.1 ओवरों में 215/4 रन बनाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

बांग्लादेश की इस जीत में महमूदुल हसन जॉय ने 100 रन बनाए. 127 गेंदों की पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए और प्लेयर ऑफ द मैच रहे।अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले सुपर लीग सेमीफाइनल में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10 विकेट से धूल चटा दिया।

इसी के साथ भारत ने पाकिस्तानी चुनौती को धवस्त करते हुए रिकॉर्ड सातवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है।सबसे ज्यादा बार अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाली टीमें

गौरतलब है कि सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ते हुए नाबाद 105 रनों की पारी खेली. इसके अलावा दिव्यांश सक्सेना ने नाबाद 59 रन बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button