छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक होगी बारिश, इन जिलों में ज्यादा होगा प्रभाव

मौसम में हुए बदलाव के बाद ठंड और कोहरे की वापसी हो गई है। ठंड और घने कोहरे से लोग हलाकान हो गए हैं और घरों में दुबक कर रह गए हैं। बुधवार को दिन भर मौसम में ठंडकता रही, साथ ही रात में घना कोहरा छाया रहा।

वहीं, गुरुवार सुबह से राजधानी रायपुर सहित आस-पास के इलाकों में तेज बारिश हो रही है। बारिश के साथ ही ठंडी हवा भी चल रही है, जिसके बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग से जारी अलर्ट के अनुसार मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, कोरिया और सूरजपुर सहित कई जिलों में आगामी 2 से 3 दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि शनिवार को बस्तर डिवीजन में भी भारी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button