पांच सालों युवती के जिस्म से खेलता रहा झांसा देकर युवक, एक दिन शादी की बात पर युवक ने किया
सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केसला डूमरपारा की रहने वाली 23 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म का चौकाने वाला मामला सामने आया है। गांव का ही एक युवक-युवती को शादी का झांसा देकर पिछले 5 साल से अपनी हवस पूरी कर रहा है।
इसके बाद जब युवती ने शादी की बात की तो वह मुकर गया और फरार हो गया। आखिरकार पीड़िता ने इस मामले की थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने बताया कि सीतापुर इलाके की एक युवती ने अपने ही गांव के अरमान अली के विरुद्ध शादी का झाँसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अरमान पिछले 5 साल से मेरे संपर्क में है और इस दौरान दोनों के बीच कई बार यौन संबंध भी बने हैं।
युवती ने अपने शिकायत में कहा है कि अरमान मुझे लगातार शादी का झांसा देकर अपनी हवस पूरी करता था। लेकिन जब शादी की बात आई तो वह मुकर गया। मामले में आरोपी अरमान अली फरार है और पुलिस उसकी सघनता से तलाश कर रही है।



