छत्तीसगढ़
राजधानी रायपुर में सिटी बस ने मारी कार को जबरदस्त टक्कर, कांच चकनाचूर
राजधानी रायपुर के पास भनपुरी के पास एक सिटी बस बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई. सिटी बस कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि सिटी बस के सामने के कांच चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद लोगों में दहशत फैल गई है। हादसे में बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।




