छत्तीसगढ़

रायपुर के इन दो फैक्ट्रियों में गलाये जा रहे थे रेलवे की पटरियां, हिंदुस्तान क्वाईल और एचसीएल फैक्ट्री में आरपीएफ ने दी दबिश

हिंदुस्तान क्वाइल लिमिटेड और इस्पात इंडिया में आरपीएफ की नागपुर और रायपुर की टीम ने छापा मारा

राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित हिंदुस्तान क्वाइल लिमिटेड और इस्पात इंडिया में आरपीएफ की नागपुर और रायपुर की टीम ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि बालाघाट और जबलपुर ब्राड गेज रेल लाइन में लगने वाली रेलवे की चोरी गई रेलवे पटरियों के गलाने के संकेत मिले है।

बता दें कि आरपीएफ ने पटरी चोरी के लिए बदनाम विनोद चौहान के साथ चोरी के माल को खपाने में सहयोग करने वाले इस्पात इंडिया के सिक्यूरिटी इंचार्ज और ट्रक के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। मीडिया में छपी खबर के अनुसार आरपीएफ की ओर से विनोद को गिरफ्तार किए जाने की सुचना मीडिया को नहीं दी है। सूत्रों के अनुसार ट्रक ड्राइवर और सिक्यूरिटी इंचार्ज को बुधवार को रेलवे कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड ले ली गई है।

आरपीएफ की इस बड़ी छापामार कार्रवाई के बाद एचसीएल और इस्पात इंडिया के मालिक फरार बताये जा रहे हैं। मीडिया में छपी खबर के अनुसार मामले में आरपीएफ ने ट्रक ड्राइवर और सिक्यूरिटी इंचार्ज के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 9 हजार मीटर पटरियां नागपुर रेल मंडल से पिछले कई महीनों से लगातार चोरी हो रही थी जिसकी कीमत 3-4 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button