छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट ने कोरबा एडिशनल एसपी उदय किरण को फिर जारी किया नोटिस, अब इस मामले में आया नोटिस

एडिशनल एसपी उदय किरण को हाई कोर्ट ने दोबारा नोटिस दिया है। आपको बता दें कि फरीद खान को फ़ोन पर एनकाउन्टर की धमकी दी गई थी जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

पूरे मामले में फरीद खान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, हाईकोर्ट ने एडिशनल एसपी उदय किरण को इसी मामले में नोटिस भेजा है। बता दें कि एक सप्ताह पहले विकास सिंह के मामले में भी हाईकोर्ट ने उदय किरण को नोटिस भेजा था।

एडिशनल एसपी उदय किरण पर आरोप है कि उन्होंने मंत्री जयसिंह अग्रवाल के करीबी विकास सिंह के करीबी के घर पर आधी रात को दल-बल के साथ दबिश देकर अवैध चंदा वसूली को लेकर पूछताछ किया।

इसी मामले को लेकर विकास सिंह ने हाईकोर्ट में दायर की थी। हाईकोर्ट ने कोरबा एडिशनल एसपी उदय किरण को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का आदेश दिया था.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button