छत्तीसगढ़

गनीमत है कि बच्चे कर रहे थे प्रार्थना उधर स्कूल की छत गिरी भरभरा के, कोई हताहत नहीं

बेमेतरा जिले के नवागढ़ प्राथमिक शाला के बच्चे शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह स्कूल में प्रार्थना कर रहे थे। इसी दौरान स्कूल के छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। कुछ देर के लिए स्कूल में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी। गनिमत रही कि इस घटना के दौरान स्कूल के बच्चे प्रार्थना कर रहे थे। किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई है।

बता दें कि स्कूल की छत का प्लास्टर कमजोर होने की शिकायत पहले भी ही की जा चुकी थी, लेकिन इस ओर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंचे हैं और वे स्कूल के शिक्षकों से जानकारी ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button