#Social

Mathura Boat Accident: यमुना नदी में नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10, कई लोग अब भी लापता (Watch Videos)


Mathura Boat Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को हुए दर्दनाक नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है. यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. आगरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. Mathura Boat Accident: केसी घाट के पास नाव पलटने से 6 की मौत, PM मोदी और CM योगी ने जताया दुख

यह हादसा यमुना नदी में स्थित केसी घाट के पास हुआ, जहां करीब 30 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही नाव अचानक पलट गई. बताया जा रहा है कि नाव एक तैरते हुए पीपा पुल से टकराने के बाद हादसे का शिकार हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि वह इस हादसे से बेहद आहत हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहा है.

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को “अत्यंत दुखद और हृदय विदारक” बताया. उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

जिला अधिकारी सीपी सिंह के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 2:45 बजे हुआ, जब लुधियाना से आए करीब 30 लोग दो नावों में सवार थे. इनमें से एक नाव अचानक संतुलन खोकर डूब गई. कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन एक दर्जन से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका है.

मथुरा में भीषण नाव टक्कर में 10 लोगों की मौत:

हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की कई टीमें मौके पर तैनात हैं और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और घायलों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज मुहैया कराया जा रहा है. फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और लापता लोगों की तलाश जारी है.




Related Articles

Back to top button