#Social

Mumbai Metro Line 9 Update: मीरा-भयंदर के निवासियों के लिए मेट्रो सेवा का इंतजार बढ़ा, लाइन 9 और 2B का उद्घाटन टला; आज से शुरू होने वाली थी सेवा


(Photo Credits @Sunny29223375)

 Mumbai Metro Line 9 Update:  मुंबई और मीरा-भयंदर के निवासियों के लिए मेट्रो सेवा का इंतजार थोड़ा और बढ़ गया है. Times of india kee report ke mutabitk  शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को होने वाला मेट्रो लाइन 9 (दहिसर से काशीगांव) और मेट्रो लाइन 2B के पहले चरण का उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य और केंद्र के वरिष्ठ नेताओं के अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण यह फैसला लिया गया है.

राजनीतिक व्यस्तता बनी देरी की वजह

उद्घाटन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में जारी चुनावी रैलियों और बैठकों के कारण प्रमुख नेता इस कार्यक्रम के लिए उपलब्ध नहीं हो सके. सूत्रों के मुताबिक, अब यह उद्घाटन 5 या 6 अप्रैल को होने की संभावना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. यह भी पढ़े: Mumbai Metro Line 9: मिरा-भाईंदर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 3 अप्रैल से काशीगांव से दहिसर के बीच शुरू होगी मुंबई मेट्रो सेवा

इन परियोजनाओं का होना था शुभारंभ

  • मेट्रो सेवाओं के अलावा, कई अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी आज उद्घाटन या भूमिपूजन होना था:
  • मेट्रो लाइन 9: दहिसर (पूर्व) और काशीगांव के बीच 4.5 किलोमीटर का हिस्सा यात्रियों के लिए तैयार है.
  • मेट्रो लाइन 2B: पश्चिमी उपनगरों में यातायात के दबाव को कम करने वाले पहले चरण का उद्घाटन.
  • BKC पॉड टैक्सी: बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 1,016 करोड़ रुपये की पॉड टैक्सी परियोजना का भूमिपूजन.
  • ठाणे-बोरीवली टनल: 11.8 किमी लंबी सुरंग के लिए टनल बोरिंग मशीनों (TBM) का काम शुरू होना था.

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

एक बार चालू होने के बाद, मेट्रो लाइन 9 मीरा रोड से गुंदावली (लाइन 7 के माध्यम से) तक सीधा संपर्क प्रदान करेगी. इस पहले चरण में दहिसर (पूर्व), पांडुरंग वाड़ी, मीरागांव और काशीगांव जैसे चार महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं. यह रूट शुरू होने से मीरा-भयंदर और दहिसर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और सड़क पर लगने वाले ट्रैफिक से भी राहत मिलेगी.

तकनीकी रूप से पूरी है तैयारी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह देरी तकनीकी कारणों से नहीं, बल्कि केवल प्रशासनिक और लॉजिस्टिक वजहों से हुई है. मेट्रो लाइन 9 का ट्रायल रन और सुरक्षा निरीक्षण पहले ही सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है. ठाणे-बोरीवली सुरंग परियोजना भी पूरी तरह तैयार है, जिससे दोनों शहरों के बीच की यात्रा मात्र 15 मिनट में पूरी हो सकेगी.

फिलहाल, मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) और संबंधित विभाग नई तारीखों की अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं ताकि इन परियोजनाओं को जनता के लिए खोला जा सके.




Related Articles

Back to top button