#Social

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 200.03 अंक टूटा


मुंबई, 13 सितंबर : पिछले सत्र की रिकॉर्ड तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक में गिरावट आई. एशियाई समकक्षों से कमजोर रुझानों के बीच मुनाफावसूली के कारण प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स गिर गए. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200.03 अंक गिरकर 82,762.68 अंक पर आ गया. एनएसई निफ्टी 67.5 अंक गिरकर 25,321.40 अंक पर आ गया. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, सन फार्मा, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा गिरावट में रहीं.

टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स और पावर ग्रिड के शेयर मुनाफे में रहे. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में था. अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. यह भी पढ़ें : Mayawati on Akhilesh Yadav: मायावती का अखिलेश यादव को जवाब, कहा- इतने सालों बाद सफाई देना कितना उचित

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 7,695 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 398.13 अंक गिरकर 81,523.16 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का निफ्टी 122.65 अंक टूटकर 24,918.45 अंक पर बंद हुआ था.




Related Articles

Back to top button