#Socialछत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING: AIIMS अस्पताल में मरीज़ ने की खुदकुशी

Raipur. रायपुर। रायपुर AIIMS में भर्ती एक मरीज ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले मरीज अस्पताल से लापता हुआ था। सोमवार को उसकी लाश गमछे से ग्रिल में लटकी हुई मिली है। इस मामले में आमानाका पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मरीज के परिजनों को भी सूचना दे दी है। आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम महेंद्र कुमार उपाध्याय है। उसकी उम्र 57 साल थी। 4 दिन पहले गुरुवार को वह अस्पताल से अचानक गायब हो गए। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया था। स्टाफ ने उन्हें आसपास वार्ड में खोजने की कोशिश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिले।
सोमवार दोपहर को AIIMS कैंपस के पीछे से तेज बदबू आई। जांच की गई अस्पताल के पीछे बने टीन शेड रूम के अंदर लाश लटकी हुई थी। जिसके बाद आमानाका पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक की लाश गमछे के सहारे एक ग्रिल पर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में फिलहाल पुलिस AIIMS में तैनात सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ से पूछताछ कर रही है। मरीज के अस्पताल से अचानक गायब होने के बाद से एम्स प्रबंधन की लापरवाही सामने आई थी। फिलहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन में जुटी है।

Source link

Related Articles

Back to top button