सीएमओ ने शासन को लिखा पत्र, पत्र से मचा हड़कम्प, बगीचा नगर पंचायत का मामला, पढ़े पत्र

अजय सूर्यवंशी जशपुर जिले का बगीचा नगर पंचायत के सीएमओ ने शासन को एक लेटर जारी कर हड़कम्प मचा दिया है . सीएमओ एमपी तिवारी ने शासन को लिखे पत्र में उनके साथ कभी भी अप्रिय घटना होने का अंदेशा जताया है.
उन्होंने बताया कि गुरुवार को नगरपंचायत में परिषद के सामान्य सभा की बैठक थी. बैठक की कार्रवाई खत्म होने के बाद नगरपंचायत उपाध्यक्ष और पार्षदों के द्वारा परिसीमन का मुद्दा उठाकर अशांति फैलाने की कोशिश की और हद्द तब हो गयी जब उन्होंने भृत्य को बोलकर ऑफिस के चैनल गेट में ताला लगवा दिया. बाद में किसी तरह ताला खुलवाकर वो दफ्तर से बाहर निकले .
सीएमओ तिवारी ने बताया कि इस घटना की जानकारी मैंने अपने विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी है. चैनल गेट का ताला लगाने के पीछे उपाध्यक्ष और पार्षदों की क्या मंशा थी यह वही लोग बता पाएंगे लेकिन ताला बंद करवाना कई संदेहों को जन्म देता है इसलिए मैं अनहोनी को लेकर चिंतित हूँ.
पढ़िए क्या लिखा है शासन को लिखे लेटर में




