देश विदेश

दुकान पर सामान लेने आई मासूम बच्ची से बुजुर्ग ने की घिनौनी अश्लील हरकत, वीडियो आया सामने तो भड़के लोग

इंटरनेट पर एक बूढ़े आदमी के द्वारा छोटी सी बच्ची के साथ की जा रही अश्लील हरकत काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में दिख रहे बूढ़े आदमी को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस घटना के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया गया है। वीडियो के वायरल होते ही खलबली मच गई है।

बूढ़े आदमी ने की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत

इस घटना के Viral Video को Priya singh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “यह देखिए बुढ़ऊ की घिनौनी वीडियो।7 साल की मासूम बच्ची दुकान पर सामान लेने गई लेकिन वहां मौज़ूद 70 वर्षीय आदमी उस मासूम के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। मामला UP के सीतापुर का।” इस घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, पोता-पोती खिलाने की उम्र में बच्ची के साथ किस तरह ये आदमी गंदी हरकत कर रहा है।

घटना के बाद उत्तर प्रदेश Sitapur Police ने एक्स पर इस घटना का फोटो शेयर करते हुए जानकारी देते हुए लिखा है कि, “दि. 3.4.24 को बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना में हरगांव पर मु.अ.सं. 410/24 धारा 74 BNS, 9m/10 pocso act, 3(1)(w)(i), 3(2)(va) sc/st act पंजीकृत कर अभियुक्त अनवर खां पुत्र अकबर खां निवासी तरपतपुर थाना गांव जनपद सीतापुर उम्र करीब 70 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button