Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़
गरियाबंद:- देवभोग जनपद अध्यक्ष पति के खिलाफ एफआईआर, दी थी जान से मारने की धमकी, पंजीबद्ध हुआ अपराध

गिरीश गुप्ता गरियाबंद:- देवभोग थाने में देवभोग जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल के पति दीपक सिंघल के खिलाफ पुलिस ने गाली गालौच और जान से मारने की धमकी के आरोप में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। रोहनागुड़ा निवासी रमेश नागेश ने आज थाने पहुंच लिखित शिकायत दिया था।
बता दें कि रमेश के साथ उनके सामाजिक लोग भी 100 की संख्या में थाने पहुूचे थे। बताया जा रहा है कि दरअसल 14 अगस्त को दीपक सिंघल ने रमेश नागेश को फोन पर अश्लील गाली दे रहा था। पटवारी द्वारा दिए गए सी फार्म को देर से लाना बता कर दीपक दबंगई दिखा रहा था और जान से भी मारने की धमकी दिया।
कहा जा रहा है कि भाजपा नेता के रसूख से डर कर रमेश थाने तक आने का भी साहस नहीं जुटा पा रहा था,लेकिन समाज तक बात गई तो सामाजिक लोगो ने पीड़ित को साथ दिया और मामले की शिकायत दर्ज हो पाई।




